पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सबसे पहले एमएनपीएस में स्कूल बस मानगो गोलमुरी का किराया 1200 रु.

सबसे पहले एमएनपीएस में स्कूल बस मानगो-गोलमुरी का किराया 1200 रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) ने बुधवार से बस सेवा की शुरुआत की। शुरुआती दौर में स्कूल की ओर से मानगो व गोलमुरी रुट में बस शुरू की गई है।

स्कूल की प्रिंसिपल आशु तिवारी ने बताया- स्कूल की ओर से पैरेंट्स के बीच सर्वे किया गया था, जिसमें 2400 में से 400 पैरेंट्स ने बस सेवा लेने लिए हामी भरी। सबसे ज्यादा मानगो से बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी। आदित्यपुर, बागबेड़ा, गोलमुरी व एग्रिको रुट में शुरू करने के पक्ष में विचार आए। सर्वे के आधार पर दो रुट पर बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं। अगर रिस्पांस बेहतर रहता है तो दूसरी रुट पर भी बस चलाई जाएगी।

बकौल तिवारी, अप-डाउन 30 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले बच्चों से मासिक 1200 रुपए तक भाड़ा लिया जा सकता है।

3 अन्य निजी स्कूलों ने भी की पहल

डीएवी बिष्टुपुर : 2700 बच्चों के परिजनों ने हामी भरी

डीएवी पब्लिक स्कूल (बिष्टुपुर) के 2700 बच्चों के परिजनों ने बस सेवा के लिए हामी भरी है। प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने कहा- 2700 बच्चों के पैरेंट्स स्कूल बस सेवा के लिए राजी हैं। बस सेवा के लिए एजेंसियों से कोटेशन मांगा गया था। अभी तक सिर्फ दो एजेंसी ने कोटेशन दिया है। तीन कोटेशन होने पर ही इस पर विचार किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन उस एजेंसी को बस चलाने का जिम्मा देगा, जो 55 बस उपलब्ध करा सके।

डीबीएमएस

मानगो के पैरेंट्स तैयार महीने भर में शुरू होगी सेवा

स्कूल के चेयरपर्सन बी. चंद्रशेखर के अनुसार, मानगो क्षेत्र के पैरेंट्स बस सेवा के लिए राजी हैं। उनके लिए बस एजेंसी से बात हो गई है। बस का स्टॉपेज तय कर महीने भर के अंदर सेवा शुरू कर दी जाएगी। स्कूल से कम दूरी पर रहने वाले बच्चों के पैरेंट्स तैयार नहीं हैं। ऐसे पैरेंट्स को बस सेवा के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

जेएच तारापोर स्कूल

बस सेवा शुरू करने के लिए संचालकों से चल रही है बात

स्कूल की प्रिंसिपल लता शरण ने कहा- प्रबंधन बस सेवा शुरू करने के लिए इच्छुक है। दूर से आने वाले बच्चों के पैरेंट्स तैयार हैं। एजेंसी अधिक किराया बता रही है। तीन -चार किमी की दूरी से आने वाले बच्चों को 500-600 रुपए हर महीने लगते हैं, लेकिन बस में यह किराया न्यूनतम 900 रुपए है। एजेंसी से बात चल रही है।

खबरें और भी हैं...