पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बागुनहातु में 21 अप्रैल से लगेगा लीज बंदोबस्ती कैंप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | शहरी क्षेत्र की बस्तियों को लीज देने के लिए दूसरा लीज बंदोबस्ती कैंप बागुनहातु फुटबाॅल मैदान स्थित सामुदायिक भवन में 21 अप्रैल से लगाया जाएगा। मालूम हो कि पहले कैंप का आयोजन बिरसानगर गुड़िया मैदान में किया गया था। गुड़िया मैदान में लगे कंैप की दो बार अवधि विस्तार की गई थी। इस कारण प्रशासन ने बागुनहातु में 21 अप्रैल से कैंप लगाने का फैसला किया है, लेकिन कैंप कब तक चलेगा इसकी घोषणा नहीं की गई है। प्रशासन की योजना है कि जब तक दखलकारों के बीच आवेदन का वितरण व फॉर्म स्वीकार करने का काम पूरा नहीं कर लिया जाएगा, तब तक कैंप बागुनहातु में लगा रहेगा। कैंप में बिरसानगर के दखलकार भी आवेदन कर सकते हैं।

इन बस्तियों के दखलकारों से लिया जाएगा आवेदन

बागुनहातु, विद्यापतिनगर, बारीडीह बस्ती, नागाडुंगरी, चांपिया बागान, बाबूडीह बस्ती, भुइयांडीह व शिव सिंह बागान।

खबरें और भी हैं...