मौसम... बारिश होने पर एक घंटा बंद रही बिजली आपूर्ति
जमशेदपुर | बिजली बोर्ड के कमांड क्षेत्रों में बुधवार की दोपहर दो बजे बारिश होने पर मानगो, जुगसलाई, करनडीह, कदमा, सोनारी, बागबेड़ा, परसुडीह, छोटा गोविंदपुर, बिरसानगर में एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश होने पर बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से ग्रिड से आपूर्ति बंद कर दी थी। बारिश बंद होने के बाद दोपहर तीन बजे प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू हुई। कार्यपालक अभियंता पीके विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश से बोर्ड को नुकसान नहीं हुआ है। कमांड क्षेत्रों में एक घंटा बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। अभी सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य है।