देहदान को लेकर बैठक 22 को रेडक्रॉस भवन में
जमशेदपुर | 22 अप्रैल को रेडक्रॉस भवन में 11.00 बजे से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कई महिलाएं और पुरुष देहदान करने को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे। अब तक देहदान के लिए स्वीकृति देने वालों में अमृता रानी, अनुराग, विजय कुमार पांडेय, इंदल पासवान, जयंत कुमार श्रीवास्तव, माला पांडेय, मंजू ठाकुर, मित्रेश्वर, मुकेश रंजन, रामप्रवेश सिंह और रेणुका चौधरी के नाम शामिल हैं। वहीं कई अन्य इच्छुक लोग देहदान करने को लेकर अपने कागजात तैयार कर रहे है।