थर्ड लाइन निर्माण के लिए विद्युत सब स्टेशन का इलेक्ट्रिकल जीएम ने किया भूमिपूजन
जमशेदपुर | गालूडीह बराज फाटक के समीप रेलवे द्वारा थर्ड लाइन के लिए उपयोग होने वाले सबस्टेशन का मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के जीएम टी के सिन्हा ने भूमि पूजन किया। बनने वाले चार सबस्टेशनों में गालूडीह 132 केवीए का मेन सबस्टेशन, शालगाझड़ी, धालभूमगढ़, हिजली है। तीन सबस्टेशनों का बिजली मोडिफिकेश्न होना है। बनने वाले चार सबस्टेशन सिमाकल इलेक्ट्रिक कंपनी बॉम्बे द्वारा 51 करोड़ की लागत राशि से बनाया जाएगा। इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के जीएम ने बताया कि आदित्यपुर- खड़गपुर 153 किमी लंबी थर्ड लाइन बनेगी। जिसकी कुल लागत राशि 1400 करोड़ है। यह कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। इसे पूर्ण करने के लिए लगभग 4 से 5 साल का लक्ष्य है। इसके बन जाने से समय पर ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। गालूडीह स्टेशन का आधुनिकीकरण होगा।