पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 3 माह बाद भी अपराधी घूम रहे, अधिवक्ता ने सिटी एसपी पर अापोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाया

3 माह बाद भी अपराधी घूम रहे, अधिवक्ता ने सिटी एसपी पर अापोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनकम टैक्स अधिवक्ता मनीष कुमार सोनी का अपहरण कर 35 लाख फिरौती मांगने के मामले में तीन माह बाद भी पुलिस अपराधी को नहीं पकड़ सकी। पुलिस की कार्यशैली से नाराज कदमा उलियान अनिल सुर पथ निवासी मनीष कुमार सोनी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और डीजीपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बुधवार को मनीष कुमार सोनी ने एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की।

मनीष कुमार सोनी के अनुसार, 23 जनवरी 2018 को शातिर अपराधी करन सिंह और निर्मल महतो समेत 5-6 अपराधी गालूडीह में एक जमीन दिखाने के बहाने ले गए थे। वहां उनका अपहरण कर जंगल में ले गए। वहां फिरौती स्वरूप 35 लाख रुपए की मांग की गई। काफी मशक्कत के बाद वे अपराधियों के चंगुल से निकले। अपराधियों ने रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

मनीष के अनुसार, इस संबंध में उन्होंने कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीन माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। करन सिंह शातिर अपराधी है। उस पर हत्या, अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। करन सिंह पर धालभूमगढ़, गालूडीह, सिदगोड़ा, कदमा समेत अन्य कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है।

घाटशिला जेल में रहने के दौरान करन सिंह ने जेलर को भी धमकी दी थी। उसकी नक्सलियों से भी सांठगांठ है। जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में एक अंगरक्षक दिया गया था, लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया। करन सिंह समेत उसके सहयोगी खुलेआम घूम रहे हैं, बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। मनीष कुमार सोनी ने सिटी एसपी पर अपराधियों से सांठगांठ होने का आरोप लगाया है।

मनीष सोनी

इन दोनों पर अपहरण व फिरौती मांगने का है आरोप।

खबरें और भी हैं...