पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कविता वर्मा की हालत में सुधार मुकदमा नहीं करने का दबाव

कविता वर्मा की हालत में सुधार मुकदमा नहीं करने का दबाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांडिल में कोयला, आयरन ओर और चूना पत्थर के लिफ्टर राकेश वर्मा की प|ी कविता वर्मा की हालत में सुधार है। टीएमएच के वार्ड 7बी के 27 नंबर बेड पर इलाजरत कविता वर्मा ने बुधवार को इकबालिया बयान दर्ज कराया। चांडिल थाना के अवर पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार को कविता वर्मा का बयान उपलब्ध करा दिया गया है। इसके आधार पर चांडिल थाना में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इधर कविता वर्मा के मायका पक्ष पर मुकदमा नहीं करने का दबाव डाला जा रहा है। राकेश वर्मा लगातार कविता से माफ करने का अनुरोध कर रहा है। कई बड़े नेता भी कविता वर्मा के परिजनों पर मुकदमा नहीं करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। कविता के परिजनों को टीएमएच में धमकी भी दी गई। इस संबंध में परिजनों ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास से शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...