पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • खेमलता साहू हत्याकांड में आईओ इंस्पेक्टर अनिमेष गुप्ता का कोर्ट में प्रति परीक्षण

खेमलता साहू हत्याकांड में आईओ इंस्पेक्टर अनिमेष गुप्ता का कोर्ट में प्रति परीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कदमा थाना अंतर्गत तानसा रोड में खेमलता साहू हत्याकांड में आईओ इंस्पेक्टर अनिमेष गुप्ता का बुधवार को एडीजे 13 की अदालत में प्रति परीक्षण हुआ। प्रति परीक्षण में आरोपी पक्ष के अधिवक्ता की ओर से इंस्पेक्टर से कई सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने जवाब दिया। इंस्पेक्टर ने कोर्ट में आरोपी के मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट), डीएनए टेस्ट, मोबाइल का लोकेशन का प्रमाण-पत्र सौंपा है। मालूम हो कि 26 जून 2016 को कदमा तानसा रोड में खेमलता साहू की घर में ही हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने उनके रिश्तेदार विनोद उर्फ बीनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

खबरें और भी हैं...