ढाई माह से खाली पड़े पटमदा डीएसपी के लिए एडीजी को पत्र लिखा
नक्सल प्रभावित क्षेत्र पटमदा-बोड़ाम में डीएसपी का पद ढाई महीने से खाली है। इस संबंध में एसएसपी अनूप बिरथरे ने एडीजी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द डीएसपी (पटमदा) का पद भरने की मांग की है। पत्र के माध्यम से एसएसपी ने बताया- पटमदा व बोड़ाम क्षेत्र नक्सल प्रभावित है। ऐसे में डीएसपी का होना अनिवार्य है। एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश समेत उसके दस्ता का मूवमेंट भी पटमदा-बोड़ाम क्षेत्र में रहता है। पटमदा डीएसपी का पद काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में ज्यादा दिनों तक इस पद को खाली रखना अनुचित होगा। वर्तमान में डीएसपी (हेडक्वार्टर-2) डॉ कैलाश करमाली को पटमदा डीएसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मालूम हो कि मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा को फरवरी-2018 में मुख्यालय क्लोज किया गया था।