पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बिजली बिल गबन मामले में पुलिस ने एई व दोनों जेएसी से की पूछताछ

बिजली बिल गबन मामले में पुलिस ने एई व दोनों जेएसी से की पूछताछ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगो के एक निजी अस्पताल के बिजली बिल के 90 हजार रुपए गबन केस में उलीडीह पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने शंकोसाई स्थित बिजली बोर्ड के मानगो सब डिवीजन कार्यालय जाकर सहायक अभियंता (एई) इमरान मुर्तजा का बयान लिया।

पुलिस ने कार्यालय के कनीय लेखा लिपिक (जेएसी) दीपक कुमार व मनसुफ अली से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों से कैश बुक सहित बिल जमा करने के बाद काटी जाने वाली रशीद कॉपी की मांग की। बोर्ड ने मामले में पुलिस को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

इधर, मामले में हटाई गई क्वैश कंपनी की कर्मचारी शेफाली के बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है।

खबरें और भी हैं...