पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मानगो : कार ड्राइवर ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगो जाकिरनगर रोड नंबर 21 में बुधवार को मो. हबीब खान (23 वर्ष) ने रस्सी के सहारे फंदा से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक ट्रेवल एजेंसी में कार चालक था। घरवालों ने सुबह करीब ग्यारह बजे उसे फंदे से लटका पाया। जानकारी मिलने पर आजादनगर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्‍थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। घरवालों ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...