पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • मेंस यूनियन ने सीपीओ से कर्मचारियों के तबादले का किया विरोध

मेंस यूनियन ने सीपीओ से कर्मचारियों के तबादले का किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | रेलवे मेंस यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (सीपीओ) मणिशंकर से मिलकर वाणिज्य, इलेक्ट्रिकल जेनरल और दूसरे विभागों में किए जा रहे कर्मचारियों के स्थानांतरण का विरोध किया। मेंस यूनियन का कहना है कि इस तरह बिना किसी कारण के इतनी बड़ी संख्या में तबादला न्याय संगत नहीं है। इससे रेलवे को राजस्व की हानि होगी। अधिकारी को बताया गया कि अभी वाणिज्य विभाग में 150 कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची जारी की जा चुकी है और लगभग 250 कर्मचारियों की सूची जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे विभाग में भी कमोवेश यही स्थिति है। प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी मणिशंकर से तबादला पर पुनर्विचार करने की मांग की। मौके पर शिवजी शर्मा, मंडल संयोजक जवाहरलाल, एमके सिंह, सीएस राव, संजय सिंह, बाबू राव, महेश, अनंत प्रसाद, विश्वजीत पाल आदि मौजूद थे।

स्थानांतरण से रेलवे को राजस्व की हानि होगी

खबरें और भी हैं...