संजीवा रेड्डी से मिले टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद बुधवार को नई दिल्ली में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी से मिले। आर रवि ने सात साल बाद फिर शुरू हो रहे माइकल जॉन लेक्चर में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया। मजदूर हित में व्यापक कार्य करने के लिए उन्हें गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित करने की भी जानकारी दी। इंटक अध्यक्ष ने 2 मई को जमशेदपुर आने पर सहमति दी।