पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टाटा मोटर्स में संडे को नहीं होगा काम, कंपनी कर्मियों से मुस्तैदी से लेगी काम

टाटा मोटर्स में संडे को नहीं होगा काम, कंपनी कर्मियों से मुस्तैदी से लेगी काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटा मोटर्स में अब संडे (रविवार) को काम नहीं होगा। बहुत जरूरी पड़ने पर ही कंपनी प्रबंधन रविवार को काम कराएगा। सूत्रों का कहना है कि रविवार को कर्मचारियों से काम कराने का कंपनी को बहुत फायदा नहीं हुआ है। यही नहीं, श्रम विभाग का भी काफी दबाव रहा है कि रविवार को ड्यूटी नहीं कराई जाए। पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम छह माह में कंपनी में हर माह दो रविवार को काम कराया गया। संडे को काम होने से कर्मचारियों के साथ अधिकारियों को भी आना पड़ता है। प्रबंधन के सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने नए वित्तीय वर्ष में फैसला लिया है कि रविवार को अपरिहार्य स्थिति में ही काम कराया जाएगा। कंपनी की कोशिश है कि सप्ताह के छह दिन कर्मचारी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से करें। इसके लिए प्रबंधन कर्मचारियों को समय से कंपनी आने के साथ मुस्तैदी से काम करने पर जोर दे रहा है। कंपनी में काफी स्पेयर्स पार्ट्स आदित्यपुर से आते हैं और इस दिन एंसीलियरी बंद रहती है। इसके चलते स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई भी नहीं हो पाती है।

खबरें और भी हैं...