पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जो पार करेगा 20 हजार का आंकड़ा उसके सिर पर सजेगा मेयर का ताज

जो पार करेगा 20 हजार का आंकड़ा उसके सिर पर सजेगा मेयर का ताज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के लिए कांटे का संघर्ष है। मैदान में 14 प्रत्याशी हैं और सभी थोड़ा-बहुत वोट हासिल कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस चुनाव में जीत का जादुई आंकड़ा 20 हजार वोटों को माना जा रहा है। जिस प्रत्याशी ने इस आंकड़े को पार किया, उसके सिर पर आदित्यपुर के मेयर का ताज मिलेगा। इसलिए मेयर का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। साइलेंट वोट कमाल दिखा सकते हैं। यह वोट जिसके पक्ष में जाएगा, बाजी उसके हाथों में लग सकती है। शहरी क्षेत्र के मतों के बंटने की स्थिति में कुछ प्रत्याशी डार्क हाॅर्स साबित हो सकते हैं। ग्रामीण मतों के आधार पर बाजी मार सकते हैं।

इस बार आदित्यपुर में 66 हजार से अधिक मतदान हुआ है। इसमें जो प्रत्याशी 20 हजार वोट के आंकड़े को पार कर लेगा, वह विजेता होगा। कई प्रत्याशी भी इस गणित को सही ठहरा रहे हैं। उनका भी आकलन 20 हजार वोटों पर जीत का है। बुधवार को कई प्रत्याशी बूथवार मतों का आकलन करने में जुटे रहे। उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद है। 20 अप्रैल को मतगणना स्थल पर मतों की गिनती के बाद उनकी जीत-हार का फैसला होगा।

30 प्रतिशत जिसे वोट, उसकी होगी जीत

कुल वोटों का 30 फीसदी वोट जिस प्रत्याशी को मिलेगा, जीत उसकी होगी। प्रत्याशियों के साथ राजनीति में रुचि रखने वाले क्षेत्र के लोग जीत-हार के गणित में माथापच्ची कर रहे हैं। प्रत्याशियों को अनुमान है कि जादुई आंकड़ा पार करने के लिए शहरी व बस्ती इलाका और सभी जाति-वर्ग का समर्थन जरूरी है। कार्यकर्ताआें और चुनाव के लिए अबतक किए गए अपने ग्राउंड वर्क के आधार पर प्रत्याशियों को यह अहसास हो चुका है कि कांटे का संघर्ष है। 30 प्रतिशत वोट जिसके पक्ष में मिलेगा वह विजेता होगा। हालांकि कई प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे हैं।

आदित्यपुर चुनाव पर एक नजर

कुल मतदाता - 1,08955

मतदान किया 66878

पुरुष वोट

35902

मतदान का प्रतिशत - 61.8

... प्रत्याशी कहते हैं चुनाव में कड़ा मुकाबला

चुनाव में कड़ा मुकाबला है। फिर भी 20 हजार का फैक्ट महत्वपूर्ण होगा। यह आंकड़ा जिसको मिल जाएगा वो विजेता होगा। हमें उम्मीद है कि यह जादुई आंकड़ा हम पार कर जाएंगे। पुरेंद्र नारायण सिंह, मेयर प्रत्याशी

कांटे का संघर्ष है। मतदाताओं ने साइलेंट वोट दिया है। स्थानीय चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दा नहीं था। इस स्थिति में 16 हजार ही जादुई आंकड़ा होगा। यह आंकड़ा जो छू लेगा, वह जीत जाएगा। गंगा प्रसाद शर्मा, मेयर प्रत्याशी

आदित्यपुर नगर निगम के चुनाव में 20 हजार मत हासिल करने से आसानी से जीत मिल जाएगी। मुझे तो हर बूथ पर मत मिला है। मेरे पक्ष में 20 हजार प्लस वोट मिल रहे हैं। मैं जीत के प्रति आशावादी हूं। अमित सिंह, उप मेयर प्रत्याशी

महिला वोट

30976

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार

बन सकती है ऐसी स्थिति

विजेता 20,000 व इससे अधिक

उप विजेता 18,000

तीसरा स्थान 11,000

चौथा प्रत्याशी 8,000

पांचवां प्रत्याशी 3,000

छठवां प्रत्याशी 25,00

सातवां प्रत्याशी 2,000

आठवां प्रत्याशी 1,000

अन्य प्रत्याशी 2878

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में 66 हजार से अधिक मतदान हुआ है। अब सभी को काउंटिंग का इंतजार है।

20 अप्रैल को मतगणना स्थल पर मतों की गिनती के बाद प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला होगा।

खबरें और भी हैं...