पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 20 अप्रैल को मिल जाएगा आदित्यपुर का पहला मेयर, लेकिन निगम कार्यालय में कोई तैयारी नहीं

20 अप्रैल को मिल जाएगा आदित्यपुर का पहला मेयर, लेकिन निगम कार्यालय में कोई तैयारी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर नगर निगम का पहला मेयर 20 अप्रैल को मिल जाएगा। एक दिन शेष बचे हुए हैं, लेकिन इसकी तैयारी नगर निगम के कार्यालय में नहीं दिखाई दे रही है। निगम के कार्यालय नगर परिषद के अध्यक्ष राधा शांडिल्य और उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव का नेम प्लेट लटका हुआ है। दोनों कमरे में ताला लटका है। कार्यालय के कर्मचारियों के मुताबिक चुनाव की घोषणा के वक्त ही चैंबर में ताले लगा दिए गए थे। वो अब तक खुला नहीं है। हालांकि उम्मीद थी कि पहला मेयर और उप मेयर के लिए निगम के कार्यालय में कुछ विशेष व्यवस्था और चैंबर को व्यवस्थित किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। सब कुछ पुराना ही है, निगम के अधिकारियों के मुताबिक नए मेयर आने के बाद ही कार्यालय में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल निगम के कार्यालय में शांति पसरी नए मेयर के आगमन की कोई तैयारी नहीं है। निगम के कार्यपालक अधिकारी दीपक सहाय मतगणना के लिए सरायकेला में अधिकतर समय दे रहे हैं। अधिकारी कुछ कहने से कतरा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...