जमशेदपुर | काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई)
जमशेदपुर | काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) नई दिल्ली ने दसवीं और बारहवीं रिजल्ट के बाद आईआईटी में दाखिला के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा का कट ऑफ जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि आईआईटी जेईई की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अपने बोर्ड या काउंसिल के टॉप-20 पर्सेंटाइल में आना जरूरी होता है। जो टॉप-20 पर्सेंटाइल में नहीं आते, उनका आईआईटी में दाखिला नहीं हो पाता। जेनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को आईएससी साइंस में कुल 500 अंकों में 438 अंक लाना जरूरी होगा। यानि जेईई एडवांस में सफल होने के बावजूद अगर आईएससी साइंस में 438 से कम अंक आने पर जेनरल केटेगरी के उम्मीदवार आईआईटी में दाखिला से वंचित रह जाएंगे।