पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्मी में बिजली के लिए हाहाकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली बोर्ड के महाप्रबंधक (जीएम) एएन मिश्रा ने गैर कंपनी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की कि पीक आवर में यानि रात 9 बजे से 10 बजे तक घरों में एयर कंडीशन (एसी) नहीं चलाएं। जरूरत होने पर रात 10 बजे के बाद एक से दो घंटे के लिए उपयोग कर सकते हैं। शाम सात बजे से रात आठ बजे तक घर के कमरे में एसी चलाकर रूम को ठंडा करने का सुझाव दिया। जीएम ने औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं से भी अपील की कि पीक आवर में कंपनी परिसर में एसी नहीं चलाएं। ऐसा करने से रिहायशी क्षेत्रों में बिजली की कमी को पूरा किया जा सकता है।

बिजली चोरी तो रोक नहीं पाए, कटौती मंे कोई सुधार नहीं, अब जीएम बोले : रात 9 से 10 बजे तक घरों में एसी नहीं चलाएं, ऐसा करने से थोड़ी कम हो जाएगी किल्लत

गैर कंपनी क्षेत्रों में 60 से 70 मेगावाट हो रही बिजली आपूर्ति

बिजली बोर्ड के कमांड क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति में आंशिक सुधार हुआ है। हालांकि दिन में एक से दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति गैर कंपनी क्षेत्रों में बंद हुई थी। बोर्ड के कमांड क्षेत्रों मानगो, जुगसलाई, कदमा, सोनारी, बागबेड़ा, कीताडीह, परसुडीह, करनडीह, छोटा गोविंदपुर, बिरसानगर, बागुनहातु, बागुननगर समेत कई क्षेत्रों में सोमवार की तुलना में बिजली बेहतर रही। मंगलवार को बिजली बोर्ड को 80 मेगावाट के स्थान पर 60 से 70 मेगावाट बिजली मिल रही है। इससे बोर्ड के 10 सब स्टेशनों को बेहतर बिजली मिल रही है। कार्यपालक अभियंता पीके विश्वकर्मा ने बताया अभी लोड शेडिंग कम हो रही है। कम बिजली मिलने पर विषम परिस्थिति में लोड शेडिंग दो से चार घंटे तक होती है। अभी मांग से मात्र 10 मेगावाट ही बिजली कम मिल रही है। इसलिए लोड शेडिंग कम हो रही है। रात में नियमित बिजली आपूर्ति करने का आदेश दिया गया है।

इधर मौसम बदला; एक दिन में 50 चढ़ा पारा

हल्के बादलों की वजह से शहर का तापमान स्थिर बना हुआ है। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सोमवार को 32.1 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 64 व न्यूनतम 42 प्रतिशत रही। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक हल्के बादलों को डेरा रहेगा। इस दौरा बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। वहीं, शाम में तेज हवा भी चलने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...