रिफ्यूजी काॅलोनी कैंप में दूसरे दिन दखलकार ने नहीं लिया आवेदन
जमशेदपुर | जिला प्रशासन की ओर से सीतारामडेरा रिफ्यूजी काॅलोनी में लीज बंदोबस्ती के लिए लगाए कैंप के दूसरे दिन किसी भी दखलकार ने आवेदन नहीं लिया। 38 दखलकारों ने आवेदन फाॅर्म जमा किया। पिछले दो दिनों में 44 दखलकारों ने आवेदन जमा किया है। कैंप के प्रभारी पदाधिकारी सह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जयकांत सिंह ने बताया जिस इलाके के लिए कैंप लगाया गया है वहां करीब 250 परिवार रहते हैं। पहले दिन ही 200 आवेदन फाॅर्म का वितरण किया जा चुका है। इसलिए कैंप के दूसरे दिन कोई दखलकार आवेदन नहीं लेने के लिए आया है। रिफ्यूजी होने का प्रमाण पत्र व सरकारी खतियान में एक जनवरी 1985 से पूर्व का अवैध दखल दर्शाया गया है।