बैड टच के प्रति किया जागरूक, कहा- मां से हर बात करें शेयर
जमशेदपुर | स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन ने मंगलवार को साकची आम बागान स्थित राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में छात्राओं को बैड टच के बारे में जागरूक किया। संस्था के सदस्यों ने गलत नियत से किसी के टच करने को लेकर जागरुकता कार्यशाला आयोजित किया। संस्थान की अध्यक्ष रश्मि शर्मा ने छात्राओं को असामाजिक तत्वों के बारे में बताते हुए उनके प्रति सजगता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपने परिवार व मित्र मंडली में खुलकर बात करें। यह भी बताया कि लड़कियां अपने अभिभावक खासकर मां से हर बात शेयर करें। कार्यक्रम का संचालन गौरव नागी व संस्था के सदस्य प्रेम दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में कुमारेश उपाध्याय, मनीष तिवारी अन्य मौजूद थे।