अक्षेस ने टॉय ट्रेन चलाने के लिए विकास विभाग को भेजा प्रस्ताव
जमशेदपुर | जमशेदपुर अक्षेस ने टाटा स्टील के सहयोग से जुबिली पार्क में टॉय ट्रेन चलाने का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को 14 मई को भेज दिया है। यह जानकारी अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि टॉय ट्रेन स्थापना के लिए जुबिली पार्क सही जगह है। कोलकाता के निक्को पार्क के टॉय ट्रेन की तर्ज पर यहां भी अक्षेस के अधीन टॉय ट्रेन चलेगा। जुबिली पार्क टॉय ट्रेन चलाने के लिए टाटा स्टील प्रबंधन भी राजी है। जमशेदपुर अक्षेस के पास टॉय ट्रेन चलाने के लायक लगभग दो एकड़ भूखंड की कमी थी। टाटा स्टील के पास पार्क व जूलॉजिकल पार्क था। ऐसे में कंपनी प्रबंधन से टॉय ट्रेन को लेकर वार्ता हुई और कंपनी ने इस पर सहमति दी थी।