पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीजीपीसी के चुनाव को लेकर नहीं थम रहा विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीजीपीसी प्रधान पद के प्रत्याशी हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीओ से मिला। एसडीओ को बताया चुनाव कमेटी संयोजक दलजीत सिंह दल्ली मनमानी कर रहे हैं ।

पूर्व में ही 147 मतदाता पर चुनाव संयोजक प्रत्याशी सुरजीत सिंह और दलजीत सिंह ने सहमति जताई थी उसी आधार पर चुनाव भी कराया गया था। एसडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को कहा चुनाव संयोजक की भांति प्रधान पद का चुनाव भी शांतिपूर्वक कराया जाए। किसी भी मतदाता का नाम जोड़ने अथवा हटाने का काम प्रत्याशियों की सहमति से किया जाना चाहिए। एसडीओ ने साफ कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी ।

मिंदी गुट मिला एसडीओ से, बोले- कन्वेनर दल्ली कर रहे हैं मनमानी

आज तय होगी वोटर लिस्ट व मतदान की तिथि

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव की तिथि व वोटर लिस्ट बुधवार को फाइनल होगी। यह जानकारी चुनाव कन्वेनर दलजीत सिंह दल्ली ने दी। उन्होंने कहा बुधवार को सभी पक्षों के साथ बात कर वोटर लिस्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद चुनाव की तिथि आपसी सहमति से तय की जाएगी। कन्वेनर की माने तो वे इस पूरे चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना चाहते हैं। इसलिए हर चीज सभी पक्षों की समहति से किया जाएगा ताकि बाद में कोई इस पर उंगली न उठा सके।

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

सीजीपीसी प्रधान पद के प्रत्याशी हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीओ से मिला। एसडीओ को बताया चुनाव कमेटी संयोजक दलजीत सिंह दल्ली मनमानी कर रहे हैं ।

पूर्व में ही 147 मतदाता पर चुनाव संयोजक प्रत्याशी सुरजीत सिंह और दलजीत सिंह ने सहमति जताई थी उसी आधार पर चुनाव भी कराया गया था। एसडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को कहा चुनाव संयोजक की भांति प्रधान पद का चुनाव भी शांतिपूर्वक कराया जाए। किसी भी मतदाता का नाम जोड़ने अथवा हटाने का काम प्रत्याशियों की सहमति से किया जाना चाहिए। एसडीओ ने साफ कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी ।

खबरें और भी हैं...