पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • स्लम बस्तियों के गरीबों को अब लीज बंदोबस्ती पर मिलेगी जमीन

स्लम बस्तियों के गरीबों को अब लीज बंदोबस्ती पर मिलेगी जमीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगो अक्षेस क्षेत्र में स्लम बस्तियों के जगह पर अपार्टमेंट बनाकर गरीबों को देने की योजना के लिए जमीन नहीं मिल रही है। ऐसे में स्लम री डेवलपमेंट का काम यहां नहीं होगा। मानगो अक्षेस के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने बताया कि स्लम बस्तियों का री डेवलपमेंट के तहत पीएम आवास की सुविधा देने के लिए जमशेदपुर अंचल से जमीन मांगी गई थी, लेकिन जमीन नहीं मिल रही है। अंचल की ओर से जानकारी दी गई कि मानगो में सरकारी जमीन पर बसी स्लम बस्तियों के गरीबों को अब लीज बंदोबस्त पर जमीन मिलेगी। ऐसे में स्लम बस्तियों का री डेवलपमेंट की योजना के लिए जमीन मिलना कानूनी दांवपेंच में फंस गया है। अक्षेस क्षेत्र में स्लम बस्तियों के स्थान पर पीएम आवास बनाने की योजना अभी बंद है। नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया गया है और सरकार से सुझाव मांगा गया है। हालांकि मानगो अक्षेस में दूसरे मोड के पीएम आवास योजना की मकान बनाने के लिए लगभग सात एकड़ भूमि मिल चुकी है।

खबरें और भी हैं...