पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 4 दिनों तक नहीं होगा जमीन मकान का निबंधन, सिर्फ शादी का पंजीयन

4 दिनों तक नहीं होगा जमीन-मकान का निबंधन, सिर्फ शादी का पंजीयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जमशेदपुर अवर निबंधन कार्यालय में अगले चार दिनों तक जमीन- मकान का निबंधन नहीं होगा। हां, शादी का निबंधन का काम जारी रहेगा। अवर निबंधक वैभव मणी त्रिपाठी के चार दिनों के अध्ययन के लिए पुणे जा रहे रहे हैं। इस कारण जमीन-मकान का निबंधन का काम बाधित रहेंगे। अवर निबंधक की गैरहाजिरी के दौरान झारखंड प्रशासनिक सेवा के किसी अधिकारी को अवर निबंधक का अस्थाई तौर पर प्रभार दिया जाएगा। जिले में जमीन का विवाद बड़े पैमाने पर सामने आया है। इस विवाद के कारण अस्थाई तौर पर अवर निबंधक का प्रभार मिलने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जमीन - मकान का निबंधन करने से परहेज करते हैं। प्रभारी अवर निबंधक शादी का निबंधन विशेष विवाह पदाधिकारी के तौर पर करते रहे हैं। इससे यह माना जा रहा है बुधवार से शनिवार तक मकान-जमीन का निबंधन पूरी तरह बाधित होगा।

खबरें और भी हैं...