जमशेदपुर| आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 जवाहरनगर निवासी रविन्द्र कुमार के घर का ताला तोड़कर 13 की रात चोरी हो गई। चोर घर में रखे एलईडी टीवी, सोने की दो अंगूठी, नथ, मांग टीका, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गई सामानों की कीमत 60 से 70 हजार रुपए आंकी गई है।