पुलिस महानिदेशक ने एसएसपी से कहा- साकची और बिष्टुपुर थाने को स्मार्ट बनाएं
जमशेदपुर| झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीके पाण्डेय ने शहर के साकची व बिष्टुपुर थाना को स्मार्ट थाना बनाने का निर्देश जिले के सीनियर एसपी अनूप बिरथरे को दिया। शहर के इन दोनों प्रमुख थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटना पर भी डीजीपी ने प्लान बनाकर काम करने का निर्देश दिया है। वे मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के अपराध की समीक्षा मीटिंग कर रहे थे। डीजीपी ने शहर में बढ़ रहे साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को भी अपडेट होना होगा। पुराने ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। इस दौरान एसएसपी ने थानों में सक्षम अधिकारी की कमी की वजह से अपराध नियंत्रण में हो रही परेशानी के बारे में भी बताया। इस दौरान एसएसपी के अलावा सिटी एसपी प्रभात कुमार, सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह, बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास और साकची थाना प्रभारी मदन शर्मा मौजूद थे।