पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जुगसलाई : ललित नारायण मिश्रा मैदान में सोए 80 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात गाड़ी ने कुचला, मौत

जुगसलाई : ललित नारायण मिश्रा मैदान में सोए 80 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात गाड़ी ने कुचला, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| जुगसलाई छप्पन भाेग केे पास ललित नारायण मिश्रा मैदान में मंगलवार की सुबह वृद्ध का शव मिला। पहचान 80 वर्षीय कैप्टन ठाकुर के रूप में हुई है। उनकी मौत अज्ञात गाड़ी से कुचलने के कारण हुई है। ठाकुर मजदूरी करते थे और कहीं भी खुले में साे जाते थे। उनका परिवार सरायकेला के कमलपुर में रहता है। ललित नारायण मिश्रा मैदान में रात में बड़ी गाड़ियों से माल अनलोडिंग का काम होता है। इन्हीं गाड़ियाें की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। ठाकुर व उनका परिवार पूर्व में बागबेड़ा के गांधी मैदान क्षेत्र में रहता था। कुछ परिचितों ने उनके बेटों को घटना की सूचना दी। दोपहर में बेटा व अन्य लोग पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद ले गए।

खबरें और भी हैं...