एमजीएम के 14 कर्मियों को सात महीने से वेतन नहीं
जमशेदपुर| एमजीएम के आईसीयू विभाग में कार्यरत 14 कर्मचारियों का पिछले सात माह से वेतन रुका हुआ है। जिसमें दस नर्सें, तीन वार्ड ब्वॉय व एक बिजली मिस्त्री शामिल हैं। दरअसल, नवंबर माह में वेतन के मद में जो आवंटन आया था, उसमें कुछ पैसा कम पड़ गया। जिसके कारण आईसीयू के कर्मचारियों का वेतन नहीं हो सका। अधीक्षक पद रिक्त होने के कारण गत दो माह से भी एमजीएम के 300 स्थायी कर्मचारियों का वेतन रुका पड़ा है। आईसीयू के कर्मचारियों को अक्टूबर 2017 के बाद से वेतन नहीं दिया गया है।