पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सोनारी पंचवटी नगर में दो पक्ष में मारपीट, काउंटर केस

सोनारी पंचवटी नगर में दो पक्ष में मारपीट, काउंटर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में 13 मई की शाम दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष से नीलम देवी और लक्ष्मी देवी ने एक दूसरे के खिलाफ सोनारी थाना में मारपीट, छिनतई और छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में एक पक्ष के नीलम देवी ने लक्ष्मी देवी और उनके चार बेटियों को आरोपी बनाया है। नीलम का कहना है वे लक्ष्मी देवी को दो लाख रुपए का दोस्ताना कर्ज दिए थे। लक्ष्मी देवी ने कभी पति बीमार है। तो कभी बेटियों की शादी करना है का बहाना बनाकर पैसा लिया है। पैसा कुछ दिनों में लौटा देने की बात बोला था। रुपए लेने के बाद लक्ष्मी देवी ने एक ग्रामीण बैंक सोनारी शाखा का चेक भी दिया था। 13 मई की शाम लक्ष्मी देवी के साथ रास्ते में मुलाकात हो गई। पैसा मांगने पर वह पैसा देने से इंकार कर दिया। घर लौट गई। मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी छीन ली। दूसरी ओर आदर्शनगर सोनारी निवासी लक्ष्मी देवी पति संतोष ने नीलम देवी, नीकू, छोटू को आरोपी बनाया है।

खबरें और भी हैं...