पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 लाख 31 हजार 54 रुपए की धोखाधड़ी का केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| रिलायंस रिटेल लि. के मैनेजर अखिलेश कुमार रांची हरमू हाउसिंग कॉलोनी निवासी ने गोलमुरी स्थित रिलायंस के पूर्व स्टोर मैनेजर अमित कुमार कौशिक के खिलाफ कंपनी से 4 लाख 31 हजार 54 रुपए का समान गायब करने के आरोप में सोमवार को गोलमुरी थाना में धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार अखिलेश का कहना है गोलमुरी टीके कॉम्प्लेक्स स्थित रिलायंस उनकी कार्यक्षेत्र में आता है। उन्होंने 28 मार्च 2018 को गोलमुरी स्थित रिलायंस में आडिट रिपोर्ट का जांच किया। जांच में पाया कंपनी से 4 लाख 31 हजार 54 रुपए का माल सहित कैश गायब है। जांच के बाद पूर्व स्टाक मैनेजर अमित कुमार कौशिक ने अचानक नौकरी छोड़ कर चला गया है। पुलिस ने अखिलेश के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...