जमशेदपुर | आदित्यपुर ननि चुनाव में मेयर व उप मेयर
जमशेदपुर | आदित्यपुर ननि चुनाव में मेयर व उप मेयर के लिए उम्मीदवार एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। चुनाव 16 अप्रैल को है। व्यस्तता इतनी अधिक की सोने और खाने तक की फुर्सत नहीं है। सुबह और शाम को गर्मी कम होती है तो लोगों से जनसंपर्क अभियान देर रात तक चल रहा है। देर रात कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दूसरे की दिन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। रात एक बजे के बाद ही अधिकतर प्रत्याशी सो रहे हैं और सुबह छह बजे से कार्यालय में लोगों से मिलने जुलने का काम शुरू कर दे रहे हैं। प्रत्याशी जानते हैं कि चुनाव तक की ये मेहनत उन्हें पांच साल तक मेयर या उप मेयर की कुर्सी दिला सकता है। इसके लिए वे खाना, सोना भी भूल चुके हैं।