पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • मधु कोड़ा ने कहा : रघुवर दास से मेरी मुलाकातों को अन्यथा मत लें

मधु कोड़ा ने कहा : रघुवर दास से मेरी मुलाकातों को अन्यथा मत लें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर | जमशेदपुर

पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा, दास से उनकी बार बार मुलाकात होती है, तो उसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए। किसी भी सरकार रही हो, झारखंड के लोगों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते रहे हैं। जो भी मसले उनके संज्ञान में आते हैं, उनसे रघुवर दास को भी अवगत कराते है। रघुवर दास से उनकी मुलाकात के राजनीतिक मायने निकालना ठीक नहीं। मधु कोड़ा शुक्रवार को जमशेदपुर परिसदन आए।

जय भारत समानता पार्टी का भाजपा में विलय नहीं होगा : मधु कोड़ा जय भारत समानता पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा, उनकी पार्टी का भाजपा में विलय नहीं होगा। लोकसभा, विधानसभा व पंचायत चुनाव जय भारत समानता पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि गीता कोड़ा ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया। वजह यह थी कि भाजपा के उम्मीदवार अपेक्षाकृत बढ़िया थे। दूसरे दल का उम्मीदवार अधिक योग्य लगता तो विचार करते।

खबरें और भी हैं...