टाटा स्टील : आज एसपी वन से एसपी टू सड़क पर आवागमन रहेगा बंद
जमशेदपुर | टाटा स्टील के कारखाना के भीतर एसपी वन से एसपी टू सड़क पर शनिवार की सुबह 9.15 से शाम 4.30 बजे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस बाबत कंपनी प्रबंधन द्वारा निकाले गए सर्कुलर में कहा गया कि मेंटेनेंस वर्क के लिए सड़क को बंद किया गया है। वेस्ट प्लांट ड्रॉप गेट, बॉयलर हाउस वन, सिक्युरिटी ऑफिस जंक्शन, सी सेंटर, एल टाउन गेट होते हुए डायमंड क्रासिंग तक कर्मचारी जा सकते हैं। फिर डायमंड क्रासिंग से कोल इंजेक्शन प्लांट जंक्शन, सिक्युरिटी ऑफिस जंक्शन, बॉयलर हाउस वन से होते हुए डब्ल्यूपी ड्रॉप गेट तक पहुंचना होगा। इस दौरान सड़क पर महज 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने का निर्देश दिया गया है।