पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

16 को बारीडीह और 17 को कदमा में नहीं रहेगी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सब स्टेशन की मरम्मत करने के लिए 16 अप्रैल को बारीडीह और 17 अप्रैल को कदमा फार्म एरिया व दिंदली इन्क्लेव क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी कंपनी एरिया में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी जुस्को ने दी। बताया गया कि सब स्टेशन की मरम्मत के कारण बारीडीह वर्कर्स फ्लैट, ट्यूब बारीडीह क्वार्टर समेत आसपास में सुबह नौ से 11.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कदमा फार्म एरिया और दिंदली इन्क्लेव में भी उसी अवधि में बिजली नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...