आज बंटेंगे नि:शुल्क बिजली कनेक्शन
जमशेदपुर | झारखंड राज्य बिजली बोर्ड द्वारा बीपीएल व एपीएल परिवारों के बीच नि:शुल्क कनेक्शन का वितरण शनिवार को किया जाएगा। यह जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सौभाग्य योजना के तहत शिविर लगाकर नि:शुल्क बिजली कनेक्शन बांटे जाएंगे। इस दौरान पटमदा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय परिसर व करनडीह बिजली अनुमंडल के रुगराडीह में शिविर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा।