पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आर रवि के विभाग एलडी टू में फिर सतीश को दिया जाएगा आमंत्रण

आर रवि के विभाग एलडी टू में फिर सतीश को दिया जाएगा आमंत्रण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद का विभाग एलडी टू है। वहीं से दो ऑफिस बेयरर्स शहनवाज आलम और धर्मेंद्र उपाध्याय भी हैं। आर रवि प्रसाद को बताए बगैर कुछ दिन पहले टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह एलडी टू विभाग में चले गए थे। यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने इस पर नाराजगी का इजहार किया है।

एलडी टू जाने से मना करने पर सतीश सिंह भी गरम हैं। यह मसला एलटी टू के कमेटी मेंबरों को पता चल चुका है। कुछ कमेटी मेंबरों ने फैसला लिया है कि फिर सतीश सिंह को एलडी टू आने के लिए आमंत्रित करेंगे। फिर एलडी टू में जेडीसी चेयरमैन का मसला भी गरम है। सिंटर प्लांट में जेडीसी चेयरमैन बनने के लिए कमेटी मेंबरों के बीच हस्ताक्षर अभियान चला है। अब एलडी टू से भी आवाज उठने लगी है कि कमेटी मेंबरों के बहुमत की राय के आधार पर जेडीसी चेयरमैन का मनोनयन होना चाहिए।

बहुमत से जेडीसी चेयरमैन बनना चाहिए : सुनील
कमेटी मेंबर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि एलडी टू विभाग की किसी ने रजिस्ट्री नहीं कराई है जो कोई दूसरा यहां नहीं आ सकता। हम लोग चुनाव जीते हैं जो अखर चुका है। यूनियन अध्यक्ष यहां पर कमेटी मेंबरों के साथ बैठक कर चुके हैं। हम लोगों से मिलना और बात करना भी जरूरी नहीं समझे हैं। जेडीसी चेयरमैन बनने के लिए दरबारी नहीं करेंगे। सिंटर प्लांट की तरह कमेटी मेंबरों की बहुमत की राय पर यहां भी जेडीसी चेयरमैन बनना चाहिए। जहां तक सतीश सिंह को बुलाने की बात है तो वे यूनियन के शीर्ष नेता हैं। कर्मचारी चाहेंगे तो फिर उन्हें बुलाएंगे।

सतीश आए तो तकलीफ नहीं होना चाहिए : गुंजन
कमेटी मेंबर गुंजन वर्मा ने कहा कि सतीश सिंह एलडी टू विभाग में गए तो किसी को तकलीफ नहीं होना चाहिए। वे यूनियन के शीर्ष नेता हैं। वे किसी भी विभाग में जा सकते हैं, कमेटी मेंबर और कर्मचारी बुला सकते हैं।

दिल से लगाएंगे तो बड़ा मुद्दा कैसे सुलझाएंगे : सुभाष
एलडी टू में सतीश सिंह को बुलाने वाले कमेटी मेंबर सुभाष ने कहा कि आर रवि छोटी बात को दिल से लगाएंगे तो बड़ा मुद्दा कैसे सुलझाएंगे। यह कोई मसला नहीं है। जेडीसी चेयरमैन कमेटी मेंबरों की वोटिंग से चुना जाए।

महामंत्री आए तो यह मुद्दा नहीं होना चाहिए : रफीक
कमेटी मेंबर मो. रफीक ने कहा कि महामंत्री एलडी टू में आ गए तो यह मुद्दा नहीं होना चाहिए। महामंत्री या कोई और ऑफिस बेयरर्स गुजर रहे हैं, किसी कमेटी मेंबर ने देखा और बुला लिया तो इसमें नाराज नहीं होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...