पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिक्युरिटी विभाग के 34 कर्मचारियों को मिला अवॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा स्टील के सिक्युरिटी विभाग का शुक्रवार को स्टीलेनियम सभागार में इंप्लाइज कम्युनिकेशन प्रोग्राम हुआ। इसमें 34 सुरक्षा कर्मचारियों को बेहतर काम के लिए शाबाशी अवॉर्ड दिया गया। सिक्युरिटी विभाग के कर्मचारी अपने जॉब को लेकर असुरक्षा महसूस कर रहे थे। सवाल उठा तो सिक्युरिटी चीफ गोपाल चौधरी ने कहा कि सिक्युरिटी सर्विसेज का भविष्य उज्जवल है। ऐसा है तभी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। सिक्युरिटी विभाग में कोई भी फैसला लिया जाएगा तो टाटा वर्कर्स यूनियन से बातचीत की जाएगी। सिक्युरिटी विभाग के प्रभारी पदाधिकारी शहनवाज आलम ने कहा कि सिक्युरिटी विभाग में हर चीज में दंड देने के बजाए काउंसलिंग होनी चाहिए। इससे सुरक्षा कर्मचारियों की कार्यशैली में बदलाव आएगा।

इंप्लाइज कम्युनिकेशन प्रोग्राम में कहा गया कि टाउन सिक्युरिटी के कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेल कर 4 करोड़ की जमीन का अतिक्रमण होने से बचाया है। कंपनी के भीतर फेरो एलायज की चोरी रोकने और चुराए गए माल को पकड़ने में भी सुरक्षा कर्मचारियों ने बेहतर काम किया। सबको पुरस्कृत करने के बाद 22 कर्मचारियों को लांग सर्विस अवॉर्ड दिया गया। सवाल-जवाब सत्र हुआ। कहा गया कि सुरक्षा कर्मचारियों को कम्युनिकेशन व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए। प्लांट के चारों तरफ गश्ती करने वाले सुरक्षा कर्मचारियों का विभागीय अधिकारियों के साथ सीधा संवाद नहीं होता। इस नाते अच्छे प्रोत्साहन नहीं मिलते। सिक्युरिटी विभाग के प्रभारी पदाधिकारी शहनवाज आलम ने कहा कि टाटा स्टील के कॉस्ट को प्रतिस्पर्धी बनाना है तो सिक्युरिटी को बेहतर करना है। रॉ मेटेरियल की चोरी हो जाएगी तो कॉस्ट बढ़ता जाएगा। छोटी समस्याएं विभागीय चीफ के स्तर पर नहीं आनी चाहिए। कमेटी मेंबरों को भी सक्रिय होना चाहिए। मौके पर सहायक सचिव कमलेश कुमार सिंह, सिक्युरिटी विभाग के अफसर एनके झा, तापस कुमार, महेश्वर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...