ऑफिस गेट के बाहर टीआरएफ ने पनशाला खोली
जमशेदपुर | टीआरएफ प्रबंधन ने 11 नंबर ऑफिस गेट के सामने पनशाला खोली है। एमडी संजय रजोरिया व टीआरएफ लेबर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने संयुक्त रूप से पनशाला का उद्घाटन किया। मौके पर कंपनी उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) अनिल कुमार सिंह, सीएचआरओ अमिताभ चंद्र झा, यूनियन महामंत्री संजय कुमार झा, डिप्टी प्रेसिडेंट एमएच हीरामणि, उपाध्यक्ष आरबी राय आदि मौजूद थे।