पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • तीसरी तिमाही में उत्पादन 3.27 एमटी व चौथी में 3.07 एमटी, उत्पादन 4.06 प्रतिशत घटा

तीसरी तिमाही में उत्पादन 3.27 एमटी व चौथी में 3.07 एमटी, उत्पादन 4.06 प्रतिशत घटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजरे वित्तीय वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील में उत्पादन कम हुआ है, बिक्री में भी अपेक्षाकृत कमी आई है। इसका कारण कलिंगा नगर के ब्लास्ट फर्नेस में अचानक लंबा शटडाउन होना है। टाटा स्टील प्रबंधन ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर चौथी तिमाही के प्रदर्शन को सार्वजनिक किया।

पिछले वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का उत्पादन 3.27 मीट्रिक टन (एमटी) था, जो 4.06 प्रतिशत घटकर अंतिम तिमाही में 3.07 एमटी रहा। घरेलू बाजार में बीते वर्ष की तीसरी तिमाही में स्टील की बिक्री 3.30 एमटी थी, जो अंतिम तिमाही में 6.23 प्रतिशत घटकर 3.01 एमटी तक पहुंच गई। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2017 में 11.68 एमटी स्टील का उत्पादन किया था जो 2018 में बढ़कर 12.48 एमटी रहा। कंपनी ने 2017 में 10.97 एमटी स्टील की बिक्री की, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 12.13 एमटी रही। यूरोप में टाटा स्टील की बिक्री में हल्की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बीते वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में 2.44 एमटी स्टील बेचा था, जो चौथी तिमाही में बढ़कर 2.48 एमटी हुआ। कंपनी ने बताया कि जमशेदपुर प्लांट सहित कलिंगा नगर में भी उत्पादन बढ़ाने के लिए रैंपअप का काम प्रगति पर है।

खबरें और भी हैं...