पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डकैती के शिकार कर्मी से मिले ऑफिस बेयरर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | डकैती के शिकार हुए टाटा स्टील के ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन के कर्मचारी डीके सिंह के परिजनों से मिलने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बेयरर्स उनके आवास पर गए। कदमा के प्रकृति विहार में डीके सिंह के घर पर डकैती हुई थी। यूनियन महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष हरि शंकर सिंह, कमेटी मेंबर संतोष पांडे, विभागीय कमेटी मेंबर आरके सिंह, कुंभकर्ण गोप ने जाकर घटना की जानकारी ली। सतीश सिंह के जाने के बाद यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय भी डीके सिंह के घर गए। यूनियन नेताओं ने कहा कि जरूरत हुई तो वे लोग एसएसपी से मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...