जुर्माना... जुगसलाई में 5 दुकानों से पकड़ी गई पॉलिथीन, 7 हजार जुर्माना
जमशेदपुर | जुगसलाई नगरपालिका की टीम ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित पांच दुकानों में औचक छापामारी की। दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग करते पकड़ा गया। इसके बाद नगरपालिका की टीम ने उनसे कुल 7 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने कहा- दुकानदारों को दोबारा पॉलिथीन उपयोग करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।