टीएमएच के सीसीयू में चिल्लाने से मना किया तो मरीज के बेटे ने डॉक्टर को पीटा
टीएमएच के सीसीयू में रात में चिल्लाने से मना करने पर मरीज के बेटे ने डाॅ. प्रीतम कुमार की पिटाई कर दी। डाॅ. प्रीतम की बायीं बांह और पीठ पर चोट आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार की रात 10 बजे की है। गोलमुरी निवासी बरकत खान के पिता मोहम्मद मुस्तफा खान टीएमएच के वार्ड 4 ए के बेड नंबर पांच में इलाजरत हैं। बरकत सीसीयू में शोर मचा रहे थे कि बरकत ने मारपीट कर दी। डाॅ. प्रीतम की लिखित शिकायत के आधार पर टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग के सीनियर मैनेजर पीएन शर्मा ने बरकत खान समेत उनके परिजनों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुधवार को बरकत खान टीएमएच आया तो पुलिस ने अस्पताल की घेराबंदी कर ली। वह अपने पिता को सीसीयू से दूसरे अस्पताल ले जाने आया था। मरीज को अकेले लेकर जा रहा था। इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। तत्काल गिरफ्तारी से उसके पिता की जान खतरे में पड़ जाती। हालांकि, पुलिस ने बरकत खान को पकड़ने के लिए देर रात छापामारी की।
23 मार्च से इलाजरत पिता की हालत में सुधार नहीं होने पर बेटे का गुस्सा भड़का
डॉक्टर प्रीतम कुमार अस्पताल में भर्ती
बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज
सीसीटीवी कैमरे में : बेटा और साथी डॉक्टर को थप्पड़ मार रहे हैं
पहले परिजन ने डॉक्टर से बहस की
फिर हाथापायी और थप्पड़ मारा।
टीएमएच के डॉक्टरों में आक्रोश : ऐसे हालात में मरीजों का इलाज करना कठिन
बरकत खान के हाथ चलाने के बाद सारे टीएमएच के डॉक्टरों में आक्रोश है। वे आरोपी की गिरफ्तारी अौर सुरक्षा की मांग कर रहे थे। डॉक्टरों का कहना था कि ऐसे हालात में मरीजों का इलाज करना कठिन हो जाएगा। उन्होंने बिष्टुपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
तीन लाख खर्च कर दिए, फिर भी ठीक नहीं हुए पिता : बरकत खान
डॉक्टर से मारपीट के आरोपी बरकत खान के अनुसार, वे 298-299 बी गोलमुरी ब्लाॅक में रहते हैं। पिता मो. मुस्तफा की तबीयत खराब होने पर 23 मार्च को उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक 2 ए वार्ड में रखा गया। तबीयत बिगड़ी ताे 26 मार्च को सीसीयू के बेड नंबर 11 पर शिफ्ट कर दिया गया। लगातार 26 दिन तक अस्पताल में रखने के बाद भी पिता की हालत में सुधार नहीं दिखी तो मंगलवार की रात वह आपे से बाहर हो गया। हमलोगों ने इलाज में 3 लाख रुपए खर्च कर दिए। डॉक्टर कभी कुछ बोलते हैं, कभी कुछ और। गुस्से में मैंने हाथ चला दिया।
डॉक्टरों ने की आरोपी की गिरफ्तारी, सुरक्षा की मांग
समझाने पर डॉक्टर की पिटाई करने लगा आरोपी : प्रबंधन
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीज मो. मुस्तफा का बेटा बरकत खान रात 10 बजे सीसीयू में घुस कर चिल्लाना शुरू किया। डाॅ. प्रीतम कुमार ने बाहर आकर समझाया कि उसके चिल्लाने से बाकी मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है। बरकत का कहना था कि उनलोगों ने इलाज में काफी खर्च कर दिए। फिर भी पिता की हालत नहीं सुधरी। डाॅ. प्रीतम ने उसे समझाया कि प्रयास कर रहे हैं। अगर वे चाहें तो किसी और अस्पताल में ले जा सकते हैं। इसके बाद बरकत डॉक्टर से मारपीट करने लगा। उसके साथ आए लोगों ने डॉक्टर को घेर लिया। तब तक टीएमएच के सुरक्षा कर्मचारी पहुंच गए।
बिजली विभाग की लापरवाही
कैंप में सुधार के बाद भी गम्हरिया के उपभोक्ता को हर माह 10 लाख का बिल
बिल मिलते ही गुप्ता के होश उड़े
भास्कर न्यूज | गम्हरिया
बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ता को हर महीने लाखों का बिजली बिल थमा दिया जा रहा है। इधर, छोटा गम्हरिया निवासी उमेश गुप्ता को 10 लाख रुपए का बिजली बिल भेज दिया गया है। बिल देखकर उनके होश उड़ गए।
उमेश गुप्ता के अनुसार, उनके साथ कई महीनों से ऐसा हो रहा है। वे विद्युत विभाग कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। उनका घरेलू बिजली कनेक्शन का बिल कई महीनों से करीब 10 लाख रुपए आ रहा है। बिल में गड़बड़ी सुधार के लिए विभाग की ओर से प्रतिमाह कैंप लगाया जाता है। वे हर कैंप में इसे ठीक कराने जाते है, लेकिन कुछ राशि जमा कराने की बात कहकर अगले महीने सुधार का आश्वासन दिया जाता है। गुप्ता ने कहा वे विभाग का चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।