पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • एनएसआईबीएम के विद्यार्थियों ने जम्मू के कठुआ घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

एनएसआईबीएम के विद्यार्थियों ने जम्मू के कठुआ घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची आसिफा के साथ हुई अमानवीय कृत के विरोध और सीरिया में फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका द्वारा बमबारी के विरोध में साकची गोलचक्कर से जुबिली पार्क रोड होते हुए उपायुक्त कार्यालय के पास सभा में तब्दील हुई। कैंडल मार्च का मुख्य उद्देश्य पुरी दुनिया में शांति कायम करने के साथ देश में हो रही अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाना है। इसमें दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। कैंडल मार्च में एमबीए, बीबीए, बीसीए, होटल मैनेजमेंट एवं बीएड के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...