पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • डीएवी को चाणक्य नीति आैर सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल को पॉट पेंटिंग का खिताब

डीएवी को चाणक्य नीति आैर सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल को पॉट पेंटिंग का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर अारका जैन यूनिवर्सिटी के वार्षिक मैनेजमेंट और कल्चरल फेस्ट का समापन बुधवार को हुआ। अारका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएस रजी ने कहा- राज्य स्तर पर युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका अारका जैन विवि दे रहा है। सत्र 2019 में इस आयोजन को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को पूरे देश से आमंत्रित किया जाएगा। कल्चरल फेस्ट में वॉर ऑफ बैंड्स, वॉइस ऑफ आगाज, गली क्रिकेट, लॉन्च पैड और फैशन शो का आयोजन हुआ। पूरे उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने हुनर दिखाया। यूनिवर्सिटी के प्रमुख अमित श्रीवास्तव समेत सभी फैकल्टी मेंबर शामिल हुए।

ये बने विजेता

पोटली में कहानी केपीएस, कदमा

चाणक्य नीति डीएवी बिष्टुपुर

पॉट पेंटिंग सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल

वॉइस ऑफ़ आगाज डीएवी बिष्टुपुर

लॉन्चपैड माउंट लिटेरा स्कूल

गली क्रिकेट सेंट्रल पब्लिक स्कूल

मेहंदी केपीएस, कदमा

फूट लूज सेंट जेवियर्स

फैशन शो केपीएस, कदमा

खबरें और भी हैं...