पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • लोयोला की छात्रा ने आठ साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार पर पूछा सवाल

लोयोला की छात्रा ने आठ साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार पर पूछा सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

लेखन के रास्ते राजनीति में कदम रखने वाले लोयेलियन तुहिन सिन्हा के लिए अपने ही स्कूल के स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब देना आसान नहीं रहा। लोयोला स्कूल के फेजी ऑडिटोरियम में स्काई आर नॉट द लिमिट फॉर किड्स ऑफ जमशेदपुर विषय पर आयोजित यह सत्र, कुछ देर के लिए संसद का सत्र बन गया, जब बहस का मुद्दा राजनीतिक होता गया। राजनीतिक होते माहौल को भांपते हुए प्रिंसिपल फादर पायस असहज हो गये और बीच में हस्तक्षेप कर कहना पड़ा-आप तुहिन के लेखन करिअर और संघर्षों के बारे में सवाल पूछे। लेकिन अगले ही पल दसवीं की एक छात्रा ने कठुआ में बच्ची के साथ हुए बलात्कार पर सवाल खड़ा कर अपनी चिंता बताई। इस सवाल पर समवेत स्वर में गूंजती हजारों तालियों के बाद तुहिन को कहना पड़ा-मानवता और कानून से ऊपर कोई नहीं है। ऐसे मामलों को राजनीति और धर्म से ऊपर होकर देखने की जरूरत है। विद्यार्थियों ने लड़कियों की सुरक्षा से लेकर संसद में महिलाओं के आरक्षण तक पर सवाल पूछे। तुहिन ने कहा-आरक्षण समस्या का समाधान नहीं है। आरक्षण देने के बाद नेता अपनी प|ियों और रिश्तेदारों को रबर स्टैंप बनाना शुरू कर देंगे। इससे बेहतर है कि हर पार्टियां अपनी एक तिहाई सीटें महिलाओं को लिए आरक्षित करें। तुहिन ने पूछा-तीन ऐसी चीजें बताइए, जिसे आप पसंद नहीं करते-एक लड़के ने कहा-राहुल गांधी। कुछ देर का पूरा ऑडिटोरियम ठहाकों में समा गया।

लोयोला स्कूल के फेजी ऑडिटोरियम में मौजूद विद्यार्थी।

शहर के विकास में युवाओं की भूमिका बताई

तुहिन ने जमशेदपुर के पिछड़ेपन को दूर करने में विद्यार्थियों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने शहर में ट्रेफिक समस्या के साथ एजुकेशन, हेल्थ की समस्या को बताया। शहर के पीछे रहने की वजह पर पूछे गये सवाल पर एक लड़की ने सवाल किया-जब तक शहर के लोगों की मानसिकता नहीं बदलेगी, कुछ नहीं होगा। इस पर उसे खूब तालियां भी मिली। तुहिन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन उसका विकास नहीं हो पाया है।

तुहिन ने कहा-मानवता और कानून से ऊपर कोई नहीं इसे राजनीति और धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए

कौन हंै तुहिन सिन्हा

लोयोला स्कूल के छात्र रहे तुहिन सिन्हा बेस्ट सेलर ऑथर रहे हैं। पॉलिटिकल थ्रिलर उपन्यास द एज ऑफ पावर और द एज ऑफ डिजायर काफी पॉपुलर रहा है। इसके अलावा तुहिन ने ऑफ लव एंड पॉलिटिक्स, दैट थिंग्स कॉल्ड लव, 22 यार्ड्स, लेट द रीजन बी लव और डैडी पुस्तकें लिखी हैं। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, प्यार की कश्ती में और देखो मगर प्यार से...लिखने वाले तुहिन वर्तमान में मुंबई भाजपा के प्रवक्ता हैं।

खबरें और भी हैं...