10वें दिन नहीं हुई बारिश, पारा बढ़ा
जमशेदपुर | एक सप्ताह बाद शुक्रवार को मौसम ने शहरवासियों को राहत दी। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की माने तो आगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही रहेगा।