चक्का ब्लास्ट करने पर वाहन पलटा, छह घायल
जमशेदपुर | पटमदा थाना अंतर्गत पगदा में शुक्रवार काे टाटा मैजिक चक्का ब्लास्ट करने पर पलट गई। इस घटना में वाहन पर सवार छह लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचा। घायलों में संतोष गोराई, जगन्नाथ महतो, लखींदर महतो, शकुंतला रजक, उनके पति मुरली रजक,और ससुर युधिष्ठिर रजक घायल हो गए। जगन्नाथ महतो और मुरली रजक को सिर में चोट लगी है, जबकि अन्य लोगों को अंदरूनी चोट लगी। घायलों के अनुसार संतोष गोराई और जगन्नाथ महतो काम के सिलसिले में तमिलनाडु जा रहे थे। स्टेशन जाने के दौरान हादसा हो गया।