प्रत्यक्षदर्शी ने की पहचान कन्हैया सिंह व सुधीर दुबे ने अमित पर चलाई थी गोली
प्रत्यक्षदर्शी ने यह बयान दिया
रामपुकार राय ने अपने बयान में कहा- 23 सितंबर 2016 को मैं अमित राय के साथ बिष्टुपुर से साकची सुवर्णरेखा फ्लैट अमित राय के घर के लिए निकले। अमित कार चला रहा था। मैं उसके बगल में बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे दोनों युवक कार के पास पहुंचे और अमित राय पर गोली चला दी। अमित झुक गया, फिर भी उसे एक गोली लग गई। गोली चलाने वाले कन्हैया सिंह और सुधीर दुबे थे। गोली चलाने के बाद चारों युवक भाग गए। गोली लगने के बावजूद अमित ने कार टीएमएच की ओर मोड़ दी। इस दौरान आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने बहस के दौरान रामपुकार राय से पूछा- वे कहां रहते हैं और क्या करते हैं। रामपुकार राय ने बताया- अारोपी अपराधी चरित्र के हैं। इसलिए वेे शहर छोड़कर रांची रातू रोड में रह रहे हैं और वहां एक ट्रांसपोर्ट में कोयला लोडिंग-अनलोडिंग का काम कर रहे हैं। इस दौरान करीब एक घंटे तक कोर्ट की कार्रवाई हुई।