पत्नी से छेड़खानी करने का विरोध करने पर पति को रॉड से पीटा, प्राथमिकी
जमशेदपुर | बिरसानगर जोन नंबर- 6 में प|ी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने पति पर रॉड से हमला कर दिया। घायल अवस्था में घरवालों ने अमित खाका को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना गुरुवार देर शाम की है। इस संबंध में अमित खाका ने बिरसानगर थाने में पड़ोस में रहने वाले रवींद्र प्रसाद और उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमित खाका के अनुसार, उसकी प|ी दूसरे के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। गुरुवार की शाम वह काम खत्म कर घर पहुंची। इसी बीच रवींद्र प्रसाद जबरन प|ी का हाथ पकड़ झाड़ी की ओर ले जाने का प्रयास करने लगा। प|ी के चिल्लाने पर वह बचाने गया तो रवींद्र प्रसाद मारपीट करने लगा। इसी बीच उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद पहुंच गए। दोनों ने रॉड से सिर पर मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
घायल अमित