तीन अपराधियों के खिलाफ सीसीए पर हाईकोर्ट की एडवाईजरी बोर्ड ने की सुनवाई, फैसला सुरक्षित
जमशेदपुर | जिला दंडाधिकारी सह डीसी अमित कुमार द्वारा घाघीडीह केंद्रीय कारा में बंद कीताडीह के भीम तिवारी, बिरसानगर के जसवीर सिंह व उलीडीह के संतोष थापा के खिलाफ सीसीए के तहत की गई कार्रवाई पर झारखंड हाईकोर्ट की एडवाईजरी बोर्ड ने सुनवाई की। फिलहाल बोर्ड ने फैसला सुरक्षित रखा है।